सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Strict checking campaign in the district, 128 vehicles challaned, 14 seized

Deoria News: जिले में सख्त चेकिंग अभियान 128 वाहनों का चालान, 14 सीज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:16 AM IST
विज्ञापन
Strict checking campaign in the district, 128 vehicles challaned, 14 seized
विज्ञापन
देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने मंगलवार को शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
Trending Videos

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान भटवलिया, बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, जिला पंचायत कट, सुभाष चौक और कसया रोड पर सड़क किनारे खड़े होकर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की गई।
वहीं कसया रोड पर बिना हेलमेट और तीन सवारी बैठाकर चलने वाले बाइक चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर चालान और सीज की कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा वाहनों की जांच कर सही कागजात मिलने पर उनका नंबरिंग कार्य भी किया गया। गोरखपुर ओवरब्रिज, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पुरवा, रुद्रपुर मोड़ और कसया पशु अस्पताल के पास चेकिंग कर देहात क्षेत्र के ई-रिक्शा का डायवर्जन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने 128 वाहनों का ई-चालान किया, जबकि 14 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस के अनुसार इस तरह की कार्रवाई से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित होता है, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आती है और वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई का संदेश भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed