सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There are no safety measures along the roads and drains.

Deoria News: नालों-सड़कों के किनारे सुरक्षा के इंतजाम नहीं

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
There are no safety measures along the roads and drains.
रुद्रपुर में घरों के आगे नाला निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
देवरिया। नोएडा में साफ्टवेयर इंजीनियर की कार गड्ढे में डूबने की घटना ने सबको झकझोर दिया है। हादसे के बाद वहां तमाम उपाय किए गए। अपने जिले में भी कई जगह ऐसी स्थिति है, जहां निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए जरूरी प्रबंध नहीं किए गए हैं। इसकी वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। निर्माणाधीन रामजानकी मार्ग पर कुछ जगह केवल एक प्लास्टिक की पट्टी टांगकर कोरमपूर्ति हो गई है। शायद यहां भी जिम्मेदारों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
Trending Videos

कस्बे में निर्माणाधीन नाला है जानलेवा
रामपुर कारखाना। कस्बे में देवरिया-कसया मुख्य मार्ग के किनारे थाने से लेकर करमैनी मंदिर तक नाला निर्माण नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण के लिए 5 फीट गहरा और 4 फुट चौड़ा गड्ढा खोदा गया है। घर के सामने खोदे गए गड्ढे में बच्चों के गिरने की संभावना है। कस्बे के रहने वाले रामलाल चौरसिया बताते हैं कि इसकी शिकायत डीएम और मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया हूं। इसके बाद भी यहां सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन नाली के आगे न बैरिकेडिंग न चेतावनी
भटनी। कस्बे के केवड़ा वार्ड से नूरीगंज बाजार को जाने वाली सड़क के किनारे नाली का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा को लेकर कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही बैरिकेडिंग की व्यवस्था है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
दो माह से बिना सुरक्षा घेरा के बन रहा है नाला
भाटपार रानी। कस्बे में दो माह से नाला निर्माण का कार्य हो रहा है। इस दौरान सुरक्षा से संबंधित मानकों की अनदेखी की जा रही है। नाला निर्माण के लिए 6 फीट गहरा गड्ढा घरों के सामने नींव से सटाकर खोदा गया है। घर वाले इस पर लकड़ी का पटरा आदि लगाकर आ जा रहे हैं। सारा मलबा और निर्माण की सामग्री सड़क पर है। स्थानीय नागरिक गुड्डू, मिंटू, सोनी, आबिद आदि का कहना है कि सुरक्षा उपाय नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। संवाद
दीवार से सटाकर खोद दिया गड्ढा
रुद्रपुर। कस्बे में नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है। सड़क के किनारे नाला बनाने के लिए छह फुट गहरा गड्ढा खोदा गया है। लोगों के घर के सामने खुदे गड्ढे के सामने न तो कोई बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी का बोर्ड ही लगा है। खोदे गए गड्ढों में बच्चों के गिरने की संभावना है। वहीं नाले का मलबा सड़क के किनारे गिरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नगरवासी अरविंद शुक्ला, रमेश गुप्ता, आलोक,विजय आदि ने कहा कि नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों को पूरा कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed