{"_id":"6683b93bb8392c920f031d70","slug":"there-was-a-dispute-between-two-brothers-over-land-dispute-in-deoria-one-died-and-the-other-got-injured-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जमीनी विवाद में सगे भाइयों में विवाद, मारपीट एक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जमीनी विवाद में सगे भाइयों में विवाद, मारपीट एक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:55 PM IST
विज्ञापन

मृतक के बच्चे व परिवार के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार के सुरौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत बरडीहा अली गांव में सोमवार देर रात दो भाईयों में जमीन विवाद को लेकर आपस में जम कर मार-पीट हुई। मोहन कनौजिया( 40) को सर में गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई।
मृतक पांच भाईयों में तीसरे नंबर का था। भाई विजय कन्नौजिया और मोहन कनौजिया के बीच घर के बंटवारे को लेकर हमेशा विवाद होता रहता था। आरोप है कि सोमवार को विवाद में विजय और उसकी पत्नी कुन्ती ने मिलकर मोहन कनौजिया को मारपीट कर घायल कर दिया।
मृतक के सात बच्चे हैं, जिनमें पांच लड़कियां और दो लड़के हैं। मृतक की माता शैयनी देवी( 90) का रो- रो कर बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

Trending Videos