सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three Youths Injured in Two-Bike Collision

Deoria News: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 11 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Three Youths Injured in Two-Bike Collision
विज्ञापन
पटहेरवा/उजारनाथ। पटहेरवा थाने के पूर्वी गेट के पास शुक्रवार की शाम करीब सात बजे दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। पीआरवी ने घायलों को फाजिलनगर भेजवाई, जहां दो युवकों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
Trending Videos

बरवापट्टी थाना क्षेत्र के खानगी गांव निवासी 30 वर्षीय बदशाह अली पटहेरिया की ओर जा रहे थी। थाने के पूर्व गेट के पास विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोड़रिया निवासी 32 वर्षीय झूलन मुसहर के साथ पटहेरिया से बाजार कर घर लौट रहे महुअवा निवासी अजय वर्मा (35) की बाइक से भिड़ंत हो गई। तीनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही पहुंची पीआरवी दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया और घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया। अजय वर्मा और झूलन मुसहर की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि दुर्घटना में घायल युवकों का इलाज चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed