सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   12 players selected for Pro Kabaddi League Season 5

Etah News: प्रो कबड्डी लीग सीजन-5 के लिए 12 खिलाड़ी चयनित

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 22 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
12 players selected for Pro Kabaddi League Season 5
फोटो ऑफ द डे।
विज्ञापन
एटा। पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को शेखर सराफ फाउंडेशन की ओर से आयोजित अलीगढ़ मंडल प्रो कबड्डी लीग सीजन-5 के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल संपन्न हुए।
Trending Videos


ट्रायल में जिले के 40 और कासगंज के पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। जिसमें जिले के 12 खिलाड़ियों ने जगह बनाई। चयनित खिलाड़ियों में पवनजीत, नितिन, अमन, सचिन कुमार, गोविंद, प्रशांत यादव, प्रिंस, आकाश कुमार, निखिल यादव, अजय, कमलकांत और लकी कुमार शामिल हैं। वहीं कासगंज से प्रवीण ने अपनी प्रतिभा के दम पर चयन हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन प्रभारी संजय माहेश्वरी ने बताया कि अलीगढ़ मंडल प्रो कबड्डी लीग का आयोजन अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में अलीगढ़ जनपद में किया जाएगा। मंडलीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग में खेलने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

ट्रायल कार्यक्रम के दौरान आयोजक मंडल प्रभारी संजय माहेश्वरी के साथ कोच गजेंद्र तिवारी, वीरेंद्र कुमार, जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव रजनीश यादव, उपाध्यक्ष मनोज यादव, पीटीआई इंद्रेश कुमार, रेफरी कुलदीप यादव और सचिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed