{"_id":"699c1e6ffe63ed34c70ad8bb","slug":"liquor-shop-robbed-by-cutting-roof-in-aliganj-thieves-flee-leaving-loot-behind-during-chase-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शराब चोरी करने के लिए लगाई गजब की तरकीब, ऐसे उड़ाई बीयर की दो पेटी और देशी के क्वार्टर; रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शराब चोरी करने के लिए लगाई गजब की तरकीब, ऐसे उड़ाई बीयर की दो पेटी और देशी के क्वार्टर; रह जाएंगे हैरान
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Feb 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार
एटा के अलीगंज क्षेत्र के ग्राम सुमोर में चोरों ने देसी शराब की दुकान की छत काटकर 60 पेटी शराब, दो पेटी बियर, नकदी और सीसीटीवी डीवीआर चोरी कर ले गए।
शराब चोरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम सुमोर में देसी शराब की दुकान से छत काटकर बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। मामले में ग्राम सुमोर निवासी भानु प्रताप सिंह पुत्र श्याम सिंह ने थाना अलीगंज में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
Trending Videos
भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 3:00 बजे सेल्समैन विशाल पाल ने फोन कर सूचना दी कि कुलदीप सिंह के नाम से संचालित देसी शराब की दुकान सासोता में चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही वह शिवम पुत्र शिव कुमार को साथ लेकर तुरंत दुकान पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर देखा कि दुकान की छत काटकर अंदर रखा माल बाहर निकाला गया था और दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तत्काल थाना अलीगंज के सीयूजी नंबर पर सूचना दी। इसी दौरान चोर दोबारा वाहन लेकर शेष माल भरने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भानु प्रताप सिंह व उनके साथियों ने चोरों की गाड़ी रोकने का प्रयास किया। कम्पिल रोड स्थित बिजलीघर के पास पीछा करते समय उनकी बाइक फिसल गई, जिससे वे गिर पड़े। हालांकि हिम्मत जुटाकर उन्होंने चोरों का पीछा जारी रखा। पीछा किए जाने पर आरोपी कुछ माल रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।
पीड़ित के अनुसार चोर दुकान से लगभग 60 पेटी देसी शराब, दो पेटी बियर, करीब 2800 रुपये नकद तथा दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
