सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One Year After TCS Manager’s Suicide Family Still Awaits Justice

UP: पत्नी से प्रताड़ित टीसीएस मैनेजर, VIDEO में दर्द बयां कर दी थी जान; न्याय की आस में गुजरा एक वर्ष

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार

टीसीएस मैनेजर की आत्महत्या केस को एक वर्ष हो चुका है। पत्नी से प्रताड़ित मैनेजर ने वीडियो में दर्द बयां कर जान दे दी थी, लेकिन एक साल बाद भी परिवार को न्याय की अब भी आस है।

One Year After TCS Manager’s Suicide Family Still Awaits Justice
Manav Sharma suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पत्नी के उत्पीड़न से परेशान डिफेंस काॅलोनी, सदर निवासी मानव शर्मा (आईटी कंपनी के मैनेजर) ने 24 फरवरी 2025 की सुबह घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जान देने से पहले एक वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया था। यह भी कहा था कि मर्दों के बारे में भी सोचो। सोशल मीडिया पर इस पर बहस छिड़ गई थी। मामले में पुलिस ने पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें बाद में जमानत मिल गई। इस घटना को एक साल पूरा हो गया है लेकिन परिवार को न्याय की अब भी आस है।
Trending Videos


 

मानव शर्मा की शादी 30 जनवरी 2024 को बरहन निवासी निकिता शर्मा के साथ हुई थी। मानव टीसीएस कंपनी में मैनेजर थे। वह पत्नी के साथ मुंबई में रह रहे थे। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आई थी। पिछले साल 23 फरवरी को वह पत्नी के साथ घर आए थे। उसे ससुराल छोड़ा। 24 फरवरी की सुबह मानव ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

27 फरवरी 2025 को मानव के मोबाइल में बहन आकांक्षा को एक वीडियो मिला था। यह वीडियो मानव ने खुदकुशी से पहले बनाया था। पुलिस ने इसे मृत्यु पूर्व बयान माना था। खुदकुशी से पहले मानव और निकिता के बीच 4 बजे तक चैट हुई थी। मामले में 28 फरवरी को मानव के पिता नरेंद्र कुमार शर्मा ने मानव की पत्नी निकिता, उसके पिता नृपेंद्र कुमार शर्मा, मां पूनम शर्मा और उसकी दो बहनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने पत्नी, ससुर, सास और साली को गिरफ्तार किया था। उन्हें जेल भेजा गया था। बाद में जमानत मिली थी।

 

बहन आकांक्षा ने बताया कि भाई ने जो दर्द झेला था, वो हम भी झेल रहे हैं। इकलाैते भाई को जान देनी पड़ी। आरोपी ससुरालियों को सजा दिलाने के लिए दिन-रात एक कर दिया है। पिता और मां हर पल भाई की याद में आंसू बहाते हैं। वो एक ही बात बोलते हैं कि उन्हें न्याय चाहिए। मानव की तस्वीर हाथ में लेकर बैठे रहते हैं। भाई का उत्पीड़न करने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। न्याय मिलने पर ही उनके दिल को सुकून आएगा।

 

रोते हुए बनाया था वीडियो
बंगलूरू की कंपनी में एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या की तरह माैत को गले लगाने से पहले मानव ने रोते हुए दर्द भरा वीडियो बनाया था। इसमें अपनी ही नहीं मर्दों के बारे में भी सोचो कहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। यह 6 मिनट 57 सेकंड का था। इसे सुनकर लोग दहल गए थे। सोशल मीडिया पर भी विवाद छिड़ गया था। यह वीडियो उनके मोबाइल में मिलने पर परिजन पुलिस के पास पहुंचे थे। पहले वो मानव की आत्महत्या को कुछ और वजह मान रहे थे। वीडियो में मृतक मानव शर्मा ने कहा था कि मैं तो चला जाऊंगा, मर्दों का सोचो, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे अकेले हैं। कई और बातें भी कहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed