सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Purple Cabbage Steals the Show at Taj Mahotsav Flower and Vegetable Exhibition

Taj Mahotsav 2026: बैंगनी बंदगोभी ने लूटी महफिल, ताज महोत्सव में प्रकृति के रंग हुए गुलजार; विजेता सम्मानित

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार

ताज महोत्सव में आयोजित तीन दिवसीय मंडलीय फल, शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का भव्य समापन हुआ। इस बार बैंगनी रंग की बंदगोभी और आकर्षक पुष्प आकृतियां मुख्य आकर्षण रहीं।

Purple Cabbage Steals the Show at Taj Mahotsav Flower and Vegetable Exhibition
शाक- भाजी प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ताज महोत्सव में रविवार को तीन दिवसीय मंडलीय फल, शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का समापन हो गया। बैंगनी रंग की बंदगोभी और फूलों में प्रकृति के रंग गुलजार हुए। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को पुरस्कार दिए।
Trending Videos


मुख्य आकर्षण बैंगनी गोभी और फूलों की आकृतियां रहीं। इसके अलावा बहुवर्षीय और बहुरंगीय पुष्प प्रदर्शनी खास रही। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, होटल अमर विलास और जेपी पैलेस को उत्कृष्ट बागवानी पुरस्कार मिला। सेना क्षेत्र के बंगलों और गृह वाटिकाओं के लिए शानदार प्रदर्शन करने पर ग्रुप कैप्टन एमके चिल्लर, विंग कमांडर आरती देशवाल, ग्रुप कैप्टन मोहित श्रीवास्तव और डॉ. मनोज कुमार को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय उद्यान में सिद्धार्थ मलिक को सर्वोत्तम सेवा के लिए सम्मानित किया गया। गृह उद्यान के लिए डॉ. प्रशांत शर्मा, पायनियर प्रिंटर्स और कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल सम्मानित हुए। सार्वजनिक उद्यान के लिए डॉ. रीता अग्रवाल, एकता जैन और सोनी त्रिपाठी, औद्योगिक एवं विद्यालय के लिए पूरन डावर और डॉ. मधुसूदन अग्रवाल को सम्मानित किया गया। होटल श्रेणी में आईटीसी मुगल, होटल क्लार्क शिराज और होटल जेपी पैलेस ने बाजी मारी। बंगला उद्यान में कंचन आहुजा, विभा गुप्ता, सुनील गुप्ता, कर्नल संजय गोस्वामी और रवि मनचंदा विजेता बने।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed