सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband broke the marriage as soon as he returned from the honeymoon

UP: हनीमून से लौटते ही पति ने तोड़ दी शादी, लगा दिए ऐसे गंभीर आरोप; थाने पहुंची विवाहिता रो पड़ी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 09:22 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। थाने पहुंची विवाहिता ने बताया कि पति हनीमून के लिए नैनीताल लेकर गया था। वहां से लौटने के बाद शादी तोड़ दी और उसे घर से भगा दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 

husband broke the marriage as soon as he returned from the honeymoon
महिला और युवक सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र की विवाहिता ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनके ऊपर अपनी ही बहन से समलैंगिक संबंध का आरोप लगाकर भगा दिया गया। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
Trending Videos


 

1 मार्च 2025 को हुई थी शादी
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 1 मार्च 2025 को हरीपर्वत थाना क्षेत्र निवासी विपुल के साथ हुई थी। शादी के बाद बाइक और दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग होने लगी। रिश्तेदारों के कहने पर सात माह बाद घूमने नैनीताल गए तो वहां पति झगड़ा कर लौट आया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर भी देते हैं धमकी
ससुर ज्ञानेंद्र खुद के अधिवक्ता होने की धमकी देते हैं। 1 दिसंबर को थाना हरीपर्वत की पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों में बात हुई। इसके बाद भी साथ रखने से मना कर दिया गया। थाना प्रभारी शाहगंज का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed