सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laborer Killed as Mud House Wall Collapses During Demolition in Fatehabad

Agra: कच्चा मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार, 27 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

फतेहाबाद के जरारी गांव में कच्चा मकान तोड़ते समय अचानक दीवार गिरने से 27 वर्षीय मजदूर नीरज मलबे में दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Laborer Killed as Mud House Wall Collapses During Demolition in Fatehabad
पुलिस मौके पर पहुंची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा  के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव जरारी गांव में सोमवार सुबह मजदूरी पर कच्चा मकान तोड़ते समय दीवार के नीचे दबने से मजूदर की मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिवार मचा कोहराम। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फतेहाबाद क्षेत्र गांव जरारी निवासी पिंकी पुत्र रुस्तम सिंह के कच्चे मकान को तोड़ने के लिए नीरज(27) पुत्र रविंद्र निवासी नौगवा ने पांच हजार रूपये में  ठेका लिया था। और दो दिन से मकान तोड़ने का काम कर रहा था। सोमवार सुबह 10:00 बजे के करीब कच्चे मकान की दीवार तोड़ते समय अचानक दीवार भरभराकर नीरज के ऊपर गिर गई जिसमें नीरज मलबे में दब गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर आसपास को लोग मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर नीरज को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पर एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार सहित थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वही घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed