{"_id":"699b4992a45b37139f037a0b","slug":"two-brothers-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-vehicle-etah-news-c-163-1-eta1001-146789-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
लालाराम
विज्ञापन
जलेसर। जलेसर-सादाबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। थाना जलेसर क्षेत्र में नगला मितन दिलोखरा बंबा के पास यह दुर्घटना हुई।
थाना प्रभारी जलेसर अमित कुमार ने बताया कि सकरौली थाना क्षेत्र के गांव टिपरिया निवासी लालाराम भाई लालसिंह को दवा दिलाने के लिए हाथरस जिले के खुत्ती की गढ़ी गए थे। वहां से लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजन को दी। सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से घर में मातम पसर गया है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Trending Videos