{"_id":"699b4bd9b6e551b20e0a99be","slug":"accused-of-beating-a-couple-during-urs-etah-news-c-163-1-eta1003-146796-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: उर्स में दंपती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: उर्स में दंपती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप
विज्ञापन
जलेसर में चल रहे उर्स मेले में दंपती को पीटते दरगाह कमेटी के पदाधिकारी। स्रोत वीडियो ग्रेव
विज्ञापन
जलेसर। कस्बे में आयोजित 770वें उर्स मेले में एक दंपती का आरोप है कि उनको दौड़ा-दौड़ाकर पीटकर मेले से बाहर निकाल दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दंपती को दरगाह कमेटी के अध्यक्ष मुईनुद्दीन और सचिव जाहिद खान पीटते दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वीडिया के वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस पीड़ित दंपती की तलाश कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो बृहस्पतिवार का बताया जा रहा है। इसमें दरगाह कमेटी के पदाधिकारी पहले युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं।
विरोध करने पर पत्नी के साथ भी अभ्रदता की गई। बाद में दोनों को धक्के मारकर मेले से बाहर निकाल दिया गया। धार्मिक कार्यक्रम में दंपती के साथ हुई घटना का वीडियो वायरल होने पर श्रद्धालुओं में भय का माहौल है।
लोगों का आरोप है मेला कमेटी के जिम्मेदार लोगों की ऐसी हरकत अशोभनीय है कोई बात थी तो मेले में तैनात पुलिस से शिकायत करनी चाहिए थी।
कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने कहा पीड़ित दंपती की तलाश की जा रही है, तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos