सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A 51-feet tall statue of Lord Shiva was installed in Aliganj.

Etah News: अलीगंज में भगवान शिव की 51 फीट ऊंची मूर्ति की हुई स्थापना

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 16 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
A 51-feet tall statue of Lord Shiva was installed in Aliganj.
कस्बा अलीगंज में ​शिवरात्रि पर पूजा अर्चना करते भक्त। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। महाशिवरात्रि पर कस्बे का महाकाल मोक्ष आश्रम आस्था और श्रद्धा का केंद्र रहा। यहां 51 फीट ऊंची भगवान शिव की भव्य मूर्ति का विधि-विधान से पूजन कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। विशाल मूर्ति के स्थापना समारोह में बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।
Trending Videos

पूर्व चेयरमैन ब्रजेश गुप्ता राजू ने बताया भगवान शिव की इस दिव्य मूर्ति को जयपुर के सात कारीगरों ने लगभग पांच वर्ष में तैयार किया है। अनुभवी कारीगरों ने लगन से तैयार की मूर्ति को सजीव स्वरूप देने में कड़ी मेहनत की है। भगवान शिव के विराट स्वरूप की भाव-भंगिमा और कलात्मकता श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर सुबह से ही आश्रम में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ मूर्ति की स्थापना की गई। स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मूर्ति के दर्शन पर पूरा आश्रम भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में भक्त डीजे पर बज रहे भजनों पर झूम रहे थे। समारोह में दीपक गुप्ता, मनोज जैन, विक्रम स्वर्णकार, डॉ. मुकेश चंद्र जैन, प्रदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed