{"_id":"69920c805e5427903f04b75f","slug":"the-state-union-president-met-the-victims-family-in-connection-with-the-murder-of-a-truck-driver-etah-news-c-163-1-eta1002-146457-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रक ड्राइवर की हत्या के मामले में यूनियन प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रक ड्राइवर की हत्या के मामले में यूनियन प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से मुलाकत करते ड्राइवर यूनियन महासंघ वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुम
विज्ञापन
एटा। ड्राइवर यूनियन महासंघ वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा ने मथुरा में ट्रक ड्राइवर की हत्या के संबंध में रविवार को उसके परिजन से मुलाकात की। सरकार से पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा दिलाने व आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि ट्रक ड्राइवर अनूप कुमार यादव के परिवार से मिलकर सरकार से राहत दिलाने का आश्वासन दिया है। अनूप यादव जलेसर तहसील के कुंजलपुर गांव के निवासी थे। कुछ दिन पहले मथुरा में उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि, एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, उसकी तलाश जारी है।
इस घटना को लेकर ड्राइवर संगठनों में भारी आक्रोश है। शासन-प्रशासन को दो से तीन महीने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व न्याय दिया जाए। फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाए। यदि ड्राइवरों की आवाज नहीं सुनी गई तो संगठन देशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
Trending Videos