{"_id":"69920d153ddfb894960a1359","slug":"tsi-and-head-constable-suspended-for-negligence-on-kanwar-route-etah-news-c-163-1-eta1001-146447-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कांवड़ रूट पर लापरवाही के कारण टीएसआई व मुख्य आरक्षी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कांवड़ रूट पर लापरवाही के कारण टीएसआई व मुख्य आरक्षी निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
शहर के शहीद स्तंभ के पास कांवड़ रूट पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देते एसएसपी श्याम ना
विज्ञापन
एटा। महाशिवरात्रि पर्व पर चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान लापरवाही बरतना टीएसआई और मुख्य आरक्षी को भारी पड़ गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने कांवड़ रूट पर ड्यूटी में शिथिलता पाए जाने पर टीएसआई और एक मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
कांवड़ मार्गों का निरीक्षण करते हुए एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान लापरवाही सामने आने पर सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की। कहा कि ड्यूटी में ढिलाई बरतने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे। इस बीच टीएसआई आनंद स्वरूप और मुख्य आरक्षी नरेश सिंह को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया।
एसएसपी श्याम नारायण सिंह व एएसपी श्वेताभ पांडेय ने शनिवार की आधी रात कोतवाली नगर क्षेत्र के माया पैलेस, रेलवे रोड, कोतवाली देहात क्षेत्र के कासगंज रोड व आगरा रोड, थाना अवागढ़ क्षेत्र के जलेसर-अवागढ़ मार्ग और थाना सकरौली क्षेत्र के इसौली चौराहा व एटा-फिरोजाबाद बॉर्डर सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सक्रियता का जायजा लिया गया। थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
Trending Videos