{"_id":"6a55285c0a0573aaa30e0711","slug":"a-young-man-poured-petrol-on-himself-in-the-collectoratecausing-chaos-etah-news-c-163-1-eta1013-153286-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कलेक्ट्रेट में युवक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल...मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कलेक्ट्रेट में युवक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल...मची अफरा-तफरी
Mon, 13 Jul 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में पेट्रोल लेकर आत्मदाह का प्रयास करने वाला युवक राहुल। स्रोत वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/मिरहची। पत्नी के खुदकुशी करने के मामले में आरोपी युवक ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की सजगता से उसे आग लगाने से पहले पकड़ लिया गया। युवक का आरोप है कि उसकी ओर से ससुरालीजन के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में खलबली मच गई। अधिकारियों ने समझा बुझाकर उसे शांत किया।
मिरहची के गांव नगला हिमाचल निवासी राहुल कुमार की पत्नी ने 9 नवंबर, 2025 को फंदा लगाकर जान दे दी थी। मृतका के पिता ने पति राहुल पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना मिरहची पुलिस ने राहुल को 29 दिसंबर को राहुल को जेल भेजा था। चार अप्रैल,2026 को वह जमानत पर जेल से छूटकर आया। वह पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए गलत कार्रवाई का आरोप लगा रहा है। वह जेल से बाहर आने के बाद पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। सोमवार को वह फिर से कलेक्ट्रेट पहुंच गया। कलेक्ट्रेट परिसर में उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। इससे वहां खलबली मच गई। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और समझा बुझाकर शांत किया। एडीएम (एफआर) लालता प्रसाद, एडीएम (प्रशासन) सुंदरलाल, सीओ संकल्पदीप कुशवाह और कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने उसकी समस्या को सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस युवक को कोतवाली नगर ले गई।
--
बेटे के साथ कमरे में बंद होकर
कर चुका है खुदकुशी का प्रयास
26 मई को भी राहुल ने थाना मिरहची में आत्मदाह का प्रयास किया था। तब भी पुलिस ने उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया था। 27 मई को राहुल ने खुद को आठ वर्षीय बेटे के साथ कमरे में बंद कर लिया था। बेटे के साथ खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया था। स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने समझा बुझाकर उसे कमरे से बाहर निकाला था। उसने पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अपने खिलाफ गलत कार्रवाई का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
--
डेढ़ माह पूर्व ससुरालीजनों पर दर्ज कराई प्राथमिकी
दो बार आत्महत्या के प्रयास के बाद पुलिस ने राहुल की तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें राहुल ने आरोप लगाया है कि पत्नी के भाई और अन्य ससुरालीजन भानु, प्रदीप और मोरपाल ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन, चांदी का ब्रेसलेट तथा 6,750 रुपये छीन लिए थे। विरोध करने पर तीनों ने बेरहमी से मारपीट की। प्रदीप ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। राहुल का आरोप है कि पुलिस इस मुकदमे में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी से परेशान होकर उसने आत्मदाह का प्रयास किया।
--
युवक पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित के मामले में जेल जा चुका है। वह चार माह जेल में रहा था। पुलिसकर्मियों पर जो आरोप लगाए हैं उसकी जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही युवक के द्वारा दर्ज कराए गई प्राथमिकी की विवेचना चल रही है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
- श्वेताभ पांडेय, एएसपी, एटा