{"_id":"6a5529938e89da5a6006d8f2","slug":"two-children-found-to-have-malaria-10-suspected-cases-detected-etah-news-c-163-1-eta1004-153259-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मलेरिया पीड़ित निकले दो बच्चे, 10 मिले संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मलेरिया पीड़ित निकले दो बच्चे, 10 मिले संदिग्ध
Mon, 13 Jul 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में बीमार बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को दो बच्चे मलेरिया पीड़ित निकले, जिन्हें भर्ती कर लिया। ओपीडी में भी करीब 200 बच्चों को लाया गया, ज्यादातर बुखार पीड़ित थे।
उमस भरी गर्मी की वजह से बच्चों के सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। बच्चे वायरल बुखार, मलेरिया, उल्टी, दस्त से परेशान हो रहे हैं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में 200 बच्चों को उपचार दिया गया। इस दौरान वायरल बुखार, उल्टी, दस्त व डायारिया से पीड़ित बच्चों को उपचार दिया गया। 10 बच्चे मलेरिया संदिग्ध मिले, जिन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. खुशबू ने बताया कि ज्यादातर बच्चों में मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं। उनकी जांच कराई जा रही है।
वार्ड में भर्ती 2 मलेरिया पीड़ितः
बच्चा वार्ड में सोमवार को दो बच्चे मलेरिया पीड़ित मिले। फिरोजाबाद जिले के पतारा निवासी रिया (13) ने बताया कि उसे 4 दिन पहले बुखार आया था। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मलेरिया की जांच कराई। इसमें मलेरिया की पुष्टि हुई। वहीं जैंथरा क्षेत्र के गोटिया कलां निवासी आरिफा (7) के परिजन ने बताया कि उसे सात दिन से बुखार आ रहा था। गांव में ही निजी क्लीनिक पर दवा दिलाई गई लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद शनिवार को मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मलेरिया की जांच कराई। इसमें मलेरिया की पुष्टि हुई।