{"_id":"6a552a93d7b11aabbd0b1681","slug":"video-man-attempts-self-immolation-at-etah-collectorate-creates-panic-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एटा कलेक्ट्रेट में युवक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, आत्मदाह के प्रयास से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एटा कलेक्ट्रेट में युवक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, आत्मदाह के प्रयास से मची अफरा-तफरी
एटा में कलेक्ट्रेट में सोमवार को एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया तो खलबली मच गई। युवक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। पत्नी की मौत के बाद ससुरालियों द्वारा उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने से वह दुखी था।
युवक की पहचान मिरहची के गांव नगला हिमाचल निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई। उसकी पत्नी ने 9 नवंबर 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता ने पति राहुल पर आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मिरहची पुलिस ने राहुल को 29 दिसंबर को राहुल को जेल भेजा था। चार अप्रैल को जेल से छूटकर आया है। वह पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए गलत कार्रवाई का आरोप लगा रहा है। इसके चलते वह जेल से बाहर आने के बाद दो बार और भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। अब सोमवार को वह कलेक्ट्रेट पहुंच गया। कलेक्ट्रेट परिसर में उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेल ली। इससे वहां खलबली मच गई। कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।