फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer dies of electrocution while watering his field.

Etah News: खेत पर पानी लगाने गए किसान की करंट लगने से मौत

Mon, 13 Jul 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 13 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies of electrocution while watering his field.
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर में खेत पर फसल में पानी लगाते समय किसान को करंट लग गया। जानकारी होने पर परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव भोजपुर निवासी केके सिंह ने बताया कि रविवार की शाम भाई जितेंद्र (51) खेत पर फसल में पानी लगाने के लिए गए थे। रात को काफी देर तक नहीं लौटे और फोन कॉल नहीं उठा तो परिजन खेत पर पहुंचे। वहां जितेंद्र सबमर्सिबल पंप के पास अचेतावस्था में पड़े हुए थे। परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पिलुआ थाना प्रभारी ने बताया कि रात करीब 11 बजे किसान जितेंद्र को करंट लगने की सूचना मिली। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed