फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Accident while trying to avoid potholes; 4 injured.

Etah News: गड्ढों से बचने के प्रयास में हादसा, 4 घायल

Sun, 02 Aug 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 02 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Accident while trying to avoid potholes; 4 injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अलीगंज। एटा मार्ग पर सड़क के गहरे गड्ढों को बचाने में अनियंत्रित हुई दो बाइकें टकरा गई। आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हुए हैं, जिसमें तीन को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है।


एटा मार्ग पर रविवार की दोपहर करीब 11 बजे जैथरा थाना क्षेत्र के गांव मोर्चा नहर पर गहरे गड्ढे हैं। इन गड्ढों से होकर गुजरते समय दो बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई। हादसे में फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव जसूपुर निवासी अनुराग और दूसरी बाइक पर सवार दाऊदगंज निवासी नेमसिंह, उनका पुत्र रजनेश, पुत्री सुमन घायल हुए हैं। घायल अनुराग दिल्ली में काम करता है, जो बाइक से अपने घर जा रहा था। नेमसिंह अपने पुत्र और पुत्री के साथ कल्याणपुर गांव जा रहे थे। दोनों बाइक पर सवार चारों लोगों के घायल होने पर एकत्रित हुए लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों घायल को एंबुलेंस से कस्बे के अस्पताल पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में अनुराग, नेमसिंह, सुमन को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed