फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Married woman dies; her family alleges harassment.

Etah News: महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया प्रताडि़त करने का आरोप

Sun, 02 Aug 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 02 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies; her family alleges harassment.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अलीगंज। घर में नवजात शिशु के जन्म की खुशियां मनाई भी नहीं जा सकी थीं कि मां की मौत से पूरा परिवार गम में डूब गया। थाना नयागांव क्षेत्र के गांव नगला पट्टी निवासी एक महिला ने ऑपरेशन के बाद बच्चे को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उपचार के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। मायके वालों ने प्रताड़ना से मौत का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
मृतका के भाई विनोद कुमार ने बताया कि सुरबाला का विवाह करीब चार वर्ष पहले नगला पट्टी निवासी जितेंद्र के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाता रहा।
विज्ञापन

उनका कहना है कि शादी के बाद से ही सुरबाला को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और उसकी पिटाई की जाती थी।
आरोप है कि प्रसव से करीब चार दिन पहले भी पति ने उसको पीटा था, जिसके बाद उसे फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मायके पक्ष का कहना है कि पिटाई का असर उसकी सेहत पर पड़ा, जिससे प्रसव के दौरान उसकी हालत और बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मृतका के ससुराल पक्ष का कहना है कि गर्भवती होने के बाद से ही सुरबाला का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। लगातार इलाज कराया जा रहा था। सैफई रेफर किया गया था, वहीं ले जा रहे थे।
सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed