{"_id":"6a6f86dfb2dbb3b1820fe677","slug":"canter-rams-into-kanwariyas-tractor-trolley-one-dead-5-injured-etah-news-c-163-1-eta1013-154368-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में कैंटर ने \nमारी टक्कर, एक की मौत, 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में कैंटर ने मारी टक्कर, एक की मौत, 5 घायल
Sun, 02 Aug 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कासगंज बाईपास पर शनिवार की रात को कांवड़ियों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली में बैठे कई कांवड़िए उछलकर दूर जा गिरे। ट्रॉली में सवार करीब 25 में से छह कांवड़िए घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मैनपुरी स्थित थाना कुरावली के गांव किशनपुर निवासी गीतम सिंह ने बताया कि गांव से करीब 50 लोग दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर कछला घाट से कांवड़ भरने जा रहे थे। बारिश होने के कारण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव से निकलते ही रास्ते में रुक गई। इसके बाद गांव के नीरज की ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 25 लोग कछला घाट के लिए निकल गए। रात करीब 12 बजे कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज बाईपास पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई और कई लोग उछल कर नीचे जा गिरे। हादसे में निशा, गीतम, मुस्कान, संध्या, सत्यपाल और राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल सत्यपाल (35) को सैफई रेफर कर दिया। परिजन सत्यपाल को सैफई लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने मैनपुरी के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मैनपुरी में ही पोस्टमार्टम कराया गया। गीतम सिंह और राजवीर सिंह का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने कांवड़िए नहीं ग्रामीण
बताने का प्रयास किया
हादसे के बाद जब घायल कांवड़िए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे तो वहां एसडीएम सदर श्वेता सिंह व तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय व पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। अधिकारियों ने यही जताने का प्रयास किया कि मृतक और घायल कांवड़िए नहीं हैं। वहीं घटनास्थल पर ट्रॉली में रखी कांवड़ को छिपाने के लिए पॉलिथीन डाल दी गई।
विज्ञापन
भोले के जयकारों के बीच
पीछे से जा घुसा कैंटर
कांवड़िए भोले के भजन गाते-नाचते ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा रहे थे, लेकिन तभी पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे के बीच चीखपुकार मच गई। कई कांवड़ भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
बाइक की टक्कर से तीन कांवड़िए घायल
अवागढ़। थाना क्षेत्र में सावंत खेड़ा पुलिया के पास कांवड़ लेने जा रहे तीन युवकों में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। आगरा निवासी सुधीर ने बताया कि साथी नन्हे के साथ कछला घाट से कांवड़ भरने जा रहे थे। रास्ते में बाइक की टक्कर घायल हो गए। तीनों का निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
-- वर्जन-- -
कांवड़ियों के ट्रैक्टर के अगले पहिये का एक्सल टूट गया, जिससे पहिया निकल गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक कैंटर से टकरा गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच घायलों का उपचार चल रहा है।
श्वेताभ पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक