{"_id":"6a6f8fe0d82b47e4bb0b75b4","slug":"patients-with-skin-and-stomach-infections-at-jan-arogya-melas-etah-news-c-163-1-eta1004-154380-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जन आरोग्य मेलों में त्वचा और पेट संक्रमण के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जन आरोग्य मेलों में त्वचा और पेट संक्रमण के मरीज
Mon, 03 Aug 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले के 36 पीएचसी केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। सबसे अधिक त्वचा के मरीज उपचार लेने के लिए पहुंचे। इसके साथ-साथ पेट दर्द, डायरिया के मरीजों ने भी उपचार लिया। मेलों में कुल 1,040 मरीजों को उपचार दिया गया।
जन आरोग्य मेले में 449 पुरुष, 427 महिलाएं, 164 बच्चे उपचार के लिए आए। चिकित्सकों ने लक्षण के आधार पर 5 बुखार रोगियों की मलेरिया की जांच कराई। इसमें एक भी मरीज मलेरिया से पीड़ित नहीं निकला। इसके साथ ही पेट दर्द, कब्ज व गैस से संबंधित 153 मरीजों ने उपचार लिया, जबकि पिछले मेले में 323 मरीजों ने उपचार लिया था। वहीं सांस के 144 मरीजों का भी उपचार किया गया। 44 मरीजों में क्षय रोग के लक्षण देखे गए। क्षय रोग के मरीजों के अलग से नाम दर्ज कर जांच कराई गई। इसके साथ ही लिवर से संबंधित 48, त्वचा के 299, बुखार के 88 के साथ 291 अन्य मरीजों ने उपचार लिया। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सभी पीएचसी पर लगाया गया। गर्मी अधिक होने और बारिश होने के बाद सबसे अधिक त्वचा के मरीज उपचार लेने के लिए पहुंचे हैं। इसके साथ ही पेट दर्द व डायरिया के मरीजों की संख्या पिछले जन आरोग्य मेला की अपेक्षा कम रही है।
--