सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Complaint was made in the land dispute and action was demanded

Etah News: जमीन के विवाद में शिकायत कर कार्रवाई की मांग रखी

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 26 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Complaint was made in the land dispute and action was demanded
विज्ञापन
अवागढ़। क्षेत्र में जमीन कब्जे को लेकर एक विवाद का मामला सामने आया है। खेत की हदबंदी करने पहुंचे लोगों के साथ दबंगों ने पिटाई की और लगाए जा रहे खंभों को उखाड़ फेंका। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

दयाशंकर पुत्र जगबीर सिंह निवासी स्टेशन रोड टूंडला ने बताया कि उनका तीन बीघा खेत ग्राम नगला केसरी में स्थित है। बृहस्पतिवार को वह अपने खेत में मजदूरों के साथ हदबंदी के लिए खंभे लगवा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही सत्येंद्र, पुष्पेंद्र उर्फ बीमा, राजवीर सिंह सहित करीब 8-10 अन्य अज्ञात लोग एक राय होकर मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर खेत में लगे खंभों को उखाड़ कर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना अवागढ़ में दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed