{"_id":"69c577612e8ff32d5e0e4a55","slug":"one-stop-center-inspected-in-etah-etah-news-c-25-1-agr1065-1020236-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एटा में वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एटा में वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज रोड पर स्थित वनस्टॉप सेंटर का निरीक्षण करने पहुंची सिविल जज कामायनी दुबे। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी-सचिव व सिविल जज कामायनी दुबे ने बृहस्पतिवार को वन स्टॉप सेंटर व कासगंज रोड स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं सामान्य मिलीं। वहीं खामियों पर सुधार के निर्देश दिए।
इस दौरान दो पीड़िताएं रानी (17) व रूबी (19) मिलीं। रानी के मामले में जांच जारी है और परिजन को सूचना दे दी गई है जबकि रूबी ने बताया कि वह अपने परिजन के साथ ससुराल जाने को तैयार है। सेंटर के कमरों, खान-पान, सुरक्षा और साफ-सफाई की स्थिति सामान्य पाई गई। सेंटर मैनेजर सहित सभी कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित मिले।
निरीक्षण टीम वृद्धाश्रम पहुंची जहां वृद्धजनों से स्वास्थ्य, भोजन व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। उन्हें विधिक अधिकारों वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े नए कानूनों व नालसा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। पुरुष कक्ष में अव्यवस्थाएं सामने आईं। करीब 10 पंखों में से केवल दो चल रहे थे जिस पर प्रभारी वार्डेन को तुरंत सभी पंखों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए।
सीढ़ियों पर पान-गुटखे की पीक भी पाई गई जिसे लेकर सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। प्रभारी वार्डेन को इन मामलों में तत्काल कार्रवाई कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। प्रभारी वार्डेन मिथलेश कुमारी, भंडार प्रभारी विनीता उपाध्याय सहित कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Trending Videos