सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hotel operators are worried about the shortage of commercial gas, strict action is taken against rumours.

Etah News: कमर्शियल गैस की किल्लत से होटल संचालक परेशान, अफवाहों पर सख्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 26 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hotel operators are worried about the shortage of commercial gas, strict action is taken against rumours.
गैस गोदामों पर निरीक्षण करती एसडीएम भावना विमल। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। शहर में पिछले कुछ दिनों से कमर्शियल गैस सिलिंडरों की उपलब्धता में कमी के कारण होटल, ढाबा, चाय-नाश्ता बेचने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर छोटी खाद्य इकाइयों ने बताया कि कमर्शियल गैस न मिलने से उन्हें रोजमर्रा की तैयारी में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं जिले में गैस और ईंधन की कथित कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि कहीं भी कोई किल्लत नहीं है और स्टॉक पूरी तरह पर्याप्त है। बृहस्पतिवार को प्रशासन की टीमों ने कई जगहों पर गोदामों का निरीक्षण किया।
Trending Videos

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ निरीक्षण अभियान चला रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडारण मौजूद है। पेट्रोल, डीजल व सीएनजी की सप्लाई भी बिल्कुल सामान्य है। उन्होंने कहा कि जिले में ईंधन या गैस की कोई कमी नहीं है। लोग अनावश्यक अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही किसी तरह की भीड़भाड़ पेट्रोल पंपों या एजेंसियों पर लगाएं। प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए संयुक्त टीमों को फील्ड में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह ने पूर्ति विभाग के साथ फौजी गैस एजेंसी, सरदार गैस एजेंसी और दीपक गैस सर्विस का निरीक्षण किया जहां स्टॉक और वितरण व्यवस्था संतोषजनक पाया गया। वहीं जलेसर में एसडीएम भावना विमल ने गैस गोदामों का निरीक्षण कर आपूर्ति स्थिति का जायजा लिया। जिला पूर्ति अधिकारी ने पेट्रोल पंपों पर जाकर पेट्रोल-डीजल व सीएनजी का स्टॉक चेक किया।
उन्होंने कहा कि वाहनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि सभी पंपों पर ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अलीगंज क्षेत्र में अफवाहों के बीच एसडीएम जगमोहन गुप्ता व सप्लाई इंस्पेक्टर हरीश रंजन ने गैस एजेंसियों का सघन निरीक्षण किया।
प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है इसलिए लोग अनावश्यक सिलिंडर जमा न करें। शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम नंबर 05742-234254, गैस कंपनियों के सेल्स अधिकारी एचपीसीएल 8839380230, आईओसीएल 8004651251, बीपीसीएल 9795223388 जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed