सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The last wrestling match in Dangal ended in a draw.

Etah News: दंगल में बराबर पर छूटी आखिरी कुश्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 26 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The last wrestling match in Dangal ended in a draw.
विज्ञापन
जलेसर। सकरौली ग्राम पंचायत के बालगढ़ी में बुधवार को हुए दंगल में आखिरी कुश्ती में सरोंठ के भोला पहलवान और बालगढ़ी के गोविंद पहलवान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। काफी देर तक एक-दूसरे को पटकनी देने को दोनों पहलवान में संघर्ष होने पर निर्णायक मंडल ने कुश्ती को बराबर पर रहने की घोषणा की।बालगढ़ी के बाबूसिंह मल्ल की स्मृति में हुए 60वें दंगल मेला का शुभारंभ राष्ट्र महर्षि विश्वबंधु और रामलखन दास त्यागी ने फीता काटकर किया। दंगल में दूसरे नंबर की कुश्ती का मुकाबला मथुरा के पहलवान विनीत और सादाबाद के पहलवान विश्वजीत के बीच हुआ, यह कुश्ती भी बराबर पर रही। तीसरे नंबर की कुश्ती में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बालगढ़ी के पूर्व जिला केसरी केशव पहलवान ने मथुरा के मोनू पहलवान को पटकनी देकर विजयी रहे।दंगल में दूर-दराज से आए अनेक पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दंगल के आयोजक विजेंद्र पाल सिंह एडवोकेट और सूरज पहलवान ने बताया बाबूसिंह मल्ल की याद में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाने को प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। दंगल में जयपुर के जगवीर सिंह पहलवान, ब्रजपुर के उदल पहलवान और नगला कली के रामेश्वर पहलवान रेफरी की भूमिका में रहे।दंगल मेला में आए बच्चों ने झूलों का आनंद लिया तो युवाओं ने चाट-पकोड़ी का लुत्फ लिया। दंगल में भाजपा नेता पवेंद्र सिंह पम्मी, उद्योगपति आर्यन प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, प्रधान पवन सिंह प्रजापति, प्रधानाचार्य रामवाण सिंह, ओपी सिंह, सुधीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed