{"_id":"6a03602b1388e1354b0c0389","slug":"compromising-safety-90-school-buses-operating-without-permits-etah-news-c-163-1-eta1004-150481-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सुरक्षा से खिलवाड़, बिना परमिट दौड़ रहीं 90 स्कूल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सुरक्षा से खिलवाड़, बिना परमिट दौड़ रहीं 90 स्कूल बसें
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 12 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
बिना परमिट के स्कूली वाहनों को सीज करते एआरटीओ सतेंद्र कुमार। स्रोत स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। बार-बार हादसों से भी स्कूल संचालक सबक नहीं ले रहे हैं। जिले में 90 स्कूल बसें बिना परमिट के दौड़ रही हैं। यह 90 बसें आज तक एआरटीओ कार्यालय पर नहीं पहुंची हैं। इसके अलावा 85 बसों के परमिट एक्सपायर हो चुके हैं। एआरटीओ विभाग ने डाटा अपलोड कराने पर यह खुलासा हुआ है। विभाग अब इन बसों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है।
जिले में 25 सीबीएसई, 543 स्ववित्त पोषित विद्यालय समेत 1 हजार से अधिक बेसिक के निजी स्कूल संचालित हैं। इसमें करीब 300 से अधिक स्कूल वाहन संचालित हैं। लेकिन इसमें आधे स्कूली वाहन प्रभागीय संभागीय परिवहन निगम कार्यालय में पहुंचकर परमिट तैयार नहीं करा सके हैं। इसकी वजह से वर्तमान में जिले में 90 स्कूल बसें बिना परमिट के दौड़ रही हैं। खास बात यह है कि ये बसें ऐसे जाने माने विद्यालयों की हैं। वाहनों की स्थिति देखी जाए तो बिल्कुल कंडम है। इसकी वजह से स्कूल संचालक भी अपने वाहनों का परमिट बनवाने के लिए एआरटीओ कार्यालय पर नहीं पहुंच रहे हैं। वहीं कंडम वाहन की वजह से हजारों विद्यार्थियों की जान खतरे में पड़ी हुई है।
इसके अलावा 85 स्कूली वाहनों के परमिट एक्सपायर हो चुके है। स्कूल संचालकों द्वारा एक बार परमिट बनवाने के बाद दोबारा नवीनीकरण तक नहीं कराया गया है। वाहन कंडम होने की वजह से स्कूल संचालक अपने वाहनों को संभागीय परिवहन निगम कार्यालय तक नहीं ले जा रहे हैं। इससे बच्चों की भी जान को खतरा बना हुआ है।
बिना परमिट के 4 स्कूल वाहन किए सीज
एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने मंगलवार को स्कूल वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कई क्षेत्रों में सुबह के वक्त स्कूली वाहनों को चेक किया। इस दौरान 4 स्कूल वाहन बिना परमिट के दौड़ते हुए मिले। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया। वहीं एक मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक को सीज कर दिया गया। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को चेतावनी जारी की है कि सभी लोग अपने स्कूली वाहनों का परमिट तैयार करा ले जिससे विभागीय कार्रवाई से बचा जा सके।
इन ब्लॉक में इतने स्कूल वाहन बिना परमिट के दौड़ रहेः
जलेसर- 13
अवागढ़- 04
निधौली कलां- 04
अलीगंज - 12
जैथरा- 12
शीतलपुर- 23
सकीट- 05
एटा- 07
मारहरा-10
कुल- 90
Trending Videos