{"_id":"6a67a192efe527b09407efee","slug":"construction-work-on-the-prerna-canteen-has-begun-at-the-vikas-bhawan-complex-etah-news-c-163-1-eta1002-154045-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विकास भवन परिसर में प्रेरणा कैंटीन का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विकास भवन परिसर में प्रेरणा कैंटीन का निर्माण कार्य शुरू
Mon, 27 Jul 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन के बाहर निर्माणाधीन प्रेरणा कैंटीन। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विकास भवन परिसर में प्रेरणा कैंटीन के निर्माण का शुभारंभ कर दिया गया है। कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से किया जाएगा जिससे उन्हें स्थाई रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।
जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना व उन्हें रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। प्रेरणा कैंटीन शुरू होने के बाद विकास भवन में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लाभार्थियों व आम नागरिकों को स्वच्छ, पौष्टिक और उचित दरों पर भोजन व नाश्ते की सुविधा उपलब्ध होगी। एई अनुज शर्मा ने बताया कि आरईडी विभाग की ओर से इस प्ररेणा कैंटीन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी लागत लगभग 10 लाख रुपये है।