{"_id":"6a67a1b9b59dad78c30a4ff1","slug":"strict-vigil-on-black-marketing-of-fertilizers-inspections-of-fertilizer-centers-intensified-on-the-dms-instructions-etah-news-c-163-1-eta1002-154052-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खाद की कालाबाजारी पर सख्त नजर, डीएम के निर्देश पर उर्वरक केंद्रों की जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खाद की कालाबाजारी पर सख्त नजर, डीएम के निर्देश पर उर्वरक केंद्रों की जांच तेज
Mon, 27 Jul 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
खाद वितरण केंद्रों पर दस्तावेज जांंचते जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह। स्रोत सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। किसानों को निर्धारित मूल्य पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी और सख्त कर दी है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देश पर कृषि विभाग की टीमों ने सोमवार को निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों और सहकारी समितियों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक, विक्रय रजिस्टर, कैश मेमो और मूल्य सूची का सत्यापन किया गया।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि विक्रेताओं से कहा गया है कि खाद केवल शासन की ओर से निर्धारित दरों पर ही बेची जाए। प्रत्येक किसान को अनिवार्य रूप से कैश मेमो दिया जाए। बताया कि जिले में वर्तमान में 29511 मीट्रिक टन यूरिया, 11520 मीट्रिक टन डीएपी और 4229 मीट्रिक टन एनपीके सहित अन्य उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक खरीदने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली, कालाबाजारी, टैगिंग, स्टॉक छिपाने या उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।