फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Crowds of devotees at temples on Guru Purnima.

Etah News: गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में रही भक्तों की भीड़

Wed, 29 Jul 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 29 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees at temples on Guru Purnima.
जलेसर के नागेश्वर मंदिर में समरसता संकल्प अभियान के तहत संत-गुरु पूजन के दौरान मौजूद महिला। संव - फोटो : 1
मारहरा। गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को मोहल्ला बस्ती के माता मंगला काली मंदिर में धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर में विधि-विधान से पूजन, हवन एवं गुरु वंदन कर भगवान को गुरु मानते हुए आशीर्वाद लिया। पूजन के बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को कस्बे और देहात क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से ही पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचना शुरू हो गए थे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए धार्मिक अनुष्ठान कर भक्तों ने भगवान से आशीर्वाद लेने के बाद मंदिर के महंत से आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान में विशाल सक्सेना, डॉ. शिवकुमार भारद्वाज, डॉ. सुबोध सक्सेना, विनोद जोशी, राजकुमार दिवाकर, सुनील वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गुरु पूर्णिमा पर मारहरा-नदरई मार्ग स्थित बेरिया वाले बाबा मंदिर पर हर वर्ष की तरह धार्मिक अनुष्ठान किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर भक्तों ने विभिन्न जिलों से एकत्रित हुए साधु-संतों से आशीर्वाद लिया। भक्तों ने बाबा के दरबार में माथा टेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। उमेश यादव ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर हर वर्ष विशेष पूजा और भंडारा कर प्रसाद का वितरण किया जाता है।
विज्ञापन

नागेश्वर मंदिर के महंत का स्वागत-सम्मान: जलेसर। संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती पर भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत कस्बे के नागेश्वर मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा नेत्री नीलम प्रजापति ने गुर पूर्णिमा पर मंदिर के महंत चंद्रनंदन महाराज का पटका पहनाकर स्वागत कर रविदास महाराज का चित्र भेंटकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में संत रविदास महाराज के विचार पर चर्चा करते हुए समाज में समरसता, भ्रातृत्व और समानता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

जलेसर के नागेश्वर मंदिर में समरसता संकल्प अभियान के तहत संत-गुरु पूजन के दौरान मौजूद महिला। संव

जलेसर के नागेश्वर मंदिर में समरसता संकल्प अभियान के तहत संत-गुरु पूजन के दौरान मौजूद महिला। संव- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article