{"_id":"6a6a3e8ee56da77df20288aa","slug":"merit-earned-through-havan-puja-and-the-yajnopavita-ceremony-etah-news-c-163-1-eta1002-154191-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हवन-पूजन, यज्ञोपवीत संस्कार से कमाया पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हवन-पूजन, यज्ञोपवीत संस्कार से कमाया पुण्य
Wed, 29 Jul 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
कैलाशगंज मंदिर प्रांगण में यज्ञोपवीत संस्कार कराते युवक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को जिलेभर के मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन, सुंदरकांड पाठ और गुरु पूजन कर अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। अरुणा नगर स्थित शिव मंदिर के साथ ही कैलाश मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कैलाश मंदिर प्रांगण में आचार्य रमेश चंद्र मिश्र के सान्निध्य में ब्राह्मण बालकों के यज्ञोपवीत संस्कार व दीक्षा समारोह कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य स्वामी पचौरी, मोहन तिवारी व अन्य आचार्यों ने विधि-विधान से संस्कार कराए।समारोह में आठ ब्राह्मण बालकों ने यज्ञोपवीत संस्कार ग्रहण कर वैदिक परंपरा के अनुसार ब्रह्मचर्य जीवन में प्रवेश किया। आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक संस्कार पिछले आठ वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है जिससे सनातन संस्कृति एवं वैदिक परंपराओं के संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है। गोविंद मिश्रा, विनेंद्र मिश्र, गीतेश पचौरी, विकल्प दुबे, विजय केहरि मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
शिव मंदिर पर भक्तों ने गुरुजनों से लिया आशीर्वाद : एटा।
गुरु पूर्णिमा और गुरु वेदव्यास की जयंती पर क्षेत्र के गांव डांडा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने आशीर्वाद लिया। विधायक की पहल पर पर्यटन विभाग ने इस प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोंद्धार कराया था। गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पर्यटन विभाग से कराए गए कार्यों का निरीक्षण करते हुए विधायक ने कहा प्रदेश का पर्यटन एवं संस्कृति विभाग प्राचीन धरोहरों को संवारने का काम कर रहा है। मंदिर में वाटर कूलर, हॉल, सीमेंट की कुर्सियां, महिलाओं और पुरुषों के लिए सुलभ शौचालय, कूलर-पंखे, सरोवर, परिक्रमा मार्ग, सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम किया गया है। विधायक ने कहा वह क्षेत्र के अन्य प्राचीन शिवालयों का सौंदर्यीकरण कराने को प्रयासरत हैं। पर्यटन मंत्री से संपर्क कर एक-एक कर क्षेत्र के सभी प्राचीन मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।