{"_id":"69c2cfbdf5a6126088066667","slug":"directorate-sought-report-from-dpro-for-pension-increase-etah-news-c-163-1-eta1013-148190-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पेंशन वृद्धि के लिए निदेशालय ने डीपीआरओ से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पेंशन वृद्धि के लिए निदेशालय ने डीपीआरओ से मांगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सेक्रेटरी से एडीओ पंचायत को पदोन्नति के 17 वर्ष बाद भी पेंशन वृद्धि का लाभ नहीं मिला है। सेवानिवृत्त के बाद तक इसकी कानूनी लड़ाई लड़ते हुए एडीओ पंचायत का निधन भी हो गया। अब उनके बेटे ने इस लड़ाई को आगे बढ़ाया है। इस पर निदेशालय ने डीपीआरओ से रिपोर्ट मांगी है।
यह मामला एटा के अलीगंज ब्लाक में एडीओ पंचायत रहे रूपलाल का है। सेवा अवधि में पदोन्नति के बाद भी वेतन वृद्धि का पूरा लाभ नहीं मिला। इसके लिए उन्होंने पेंशन निदेशालय में शिकायत की। पत्राचार होता रहा लेकिन लाभ फिर भी नहीं मिला। 1996 में रूपलाल सेवानिवृति हो गए। वर्ष 2020 में उनका निधन हो गया। अब उनके बेटे सुशील कुमार पेंशन वृद्धि के लाभ के लिए निदेशालय में चक्कर काट रहे हैं।
निदेशालय ने इस संबंध में डीपीआरओ से रिपोर्ट मांगी है। डीपीआरओ मो. राशिद ने बताया कि मामला काफी पुराना है। पूर्व में कई डीपीआरओ इस संबंध में रिपोर्ट भेज चुके हैं। निदेशालय के निर्देशों का पालन किया जाएगा।
Trending Videos