सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Elderly man dies under suspicious circumstances in Etah

Etah: वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, छोटे बेटे ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 29 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
सार

एटा में संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग की माैत के बाद बेटे पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Elderly man dies under suspicious circumstances in Etah
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार

एटा के सकीट के गांव मुबारिकपुर निविरुआ में 75 वर्षीय वृद्ध की बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसके छोटे बेटे ने बड़े भाई पर शराब के नशे में हत्या करने का आरोप लगाया है। वृद्ध के शरीर पर ईंट की चोट का निशान नहीं है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
Trending Videos


थाना सकीट के ग्राम मुबारिकपुर निवरुआ निवासी 75 वर्षीय राजपाल उर्फ मुन्नालाल किसान थे। उनके दो बेटे हैं। उनकी बुधवार की शाम को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। छोटे बेटे अमित का आरोप है कि बड़ा भाई विकास आए दिन शराब के नशे में गृहक्लेश करता है। इससे परिवार परेशान है। बुधवार की शाम को वह नशे में घर आया। शराब के लिए पिता राजपाल से रुपये मांगने लगा। उन्होंने रुपये नहीं दिए तो ईंट फेंककर मारी। ईंट लगने से राजपाल जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर आसपास के लोग आ गए। पुलिस ने भी छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। एसएसपी इलामारन जी ने बताया कि वृद्ध के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। एक भाई दूसरे भाई पर हत्या का आरोप लगा रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed