{"_id":"69f241d67b6db86a8b0711d8","slug":"three-vehicles-seized-two-challaned-and-rs-50000-recovered-etah-news-c-163-1-eta1003-149885-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तीन वाहन सीज, दो के चालान कर वसूले 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तीन वाहन सीज, दो के चालान कर वसूले 50 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
अलीगंज। क्षेत्र में स्कूल वाहनों से हादसे होने पर एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने कस्बे में अभियान चलाया। इसमें एआरटीओ ने तीन वाहन सीज करते हुए दो वाहनों के चालान कर पचास हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। एआरटीओ की इस कार्रवाई से अलीगंज और जैथरा क्षेत्र के वाहन संचालकों में खलबली मच गई है।
एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने बुधवार को टीम के साथ कस्बे में पहुंचकर एटा रोड पर वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी। उन्होंने वाहनों के कागजात चेक करते हुए वाहनों की फिटनेस को भी चेक किया। कागज पूरे न होने पर उन्होंने तीन वाहन सीज कर उनको थाने में खड़ा करा दिया है।
परमिट न होने पर दो वाहन का चालान करते हुए पचास हजार रुपये वसूले हैं। एआरटीओ के कस्बे में आने की खबर पर वाहन संचालकों में खलबली मच गई, फोन के माध्यम से संपर्क कर वाहन जहां थे वहीं रोक लिए गए। एआरटीओ ने कहा बिना परमिट के वाहन का संचालन गैर कानूनी है।