सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pink Job Fair will provide job opportunities abroad

Etah News: पिंक रोजगार मेले में विदेश में नौकरी का अवसर मिलेगा

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Pink Job Fair will provide job opportunities abroad
विज्ञापन

Trending Videos
एटा। जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया है कि विभाग द्वारा पिंक रोजगार मेले के माध्यम से नारी शक्ती को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसके अंतर्गत बेरोजगार अभ्यर्थियों को जापान, जर्मनी एवं इस्राइल जैसे देशों में नर्सिंग, केयरगिवर एवं सहायक नर्स के विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जापान में केयरगिवर पद हेतु 20 से 27 वर्ष आयु के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। लगभग 25.88 लाख रुपये वार्षिक वेतनमान निर्धारित है। अभ्यर्थियों के पास बीएससी नर्सिंग अथवा एएनएम/जीएनएम डिप्लोमा के साथ न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित है। इसी प्रकार जर्मनी में नर्सिंग पद हेतु 20 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इनमें लगभग 2.25 लाख रुपये मासिक वेतनमान है। शैक्षिक योग्यता बीएससी नर्सिंग अथवा जीएनएम डिप्लोमा निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सहायक नर्स पद हेतु 24 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके लिए लगभग 2.29 लाख रुपये मासिक वेतनमान निर्धारित है। इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर पद के लिए 25 से 45 वर्ष आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसमें पुरुषों के लिए 10 प्रतिशत एवं महिलाओं के लिए 90 प्रतिशत अवसर निर्धारित हैं। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण होना आवश्यक है। लगभग 1.31 लाख रुपये मासिक वेतनमान निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed