सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers are troubled by smart meters and power cuts, BKU Bhanu submitted a memorandum.

Etah News: स्मार्ट मीटर व कटौती से किसान त्रस्त, भाकियू भानू ने सौंपा ज्ञापन

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Farmers are troubled by smart meters and power cuts, BKU Bhanu submitted a memorandum.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

एटा। स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिजली बिल और जिले में जारी अघोषित बिजली कटौती से नाराज किसानों ने बुधवार को रिजोर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान सब स्टेशन पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध जताते हुए अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा है।
पंकज सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिल 30 से 50 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं जबकि खपत पहले जैसी ही है। रात में लगातार की जा रही कटौती से भीषण गर्मी में किसानों और उनके परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कार्य बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि अगर बिजली कटौती और बिल वृद्धि की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन जिले के प्रत्येक उपखंड पर व्यापक आंदोलन छेड़ेगा। राजू सिंह, गुलशन, आकाश कुमार, रनू ठाकुर, आकाश गुप्ता, सोनी वशिष्ट, राज ठाकुर, गुलशन ठाकुर व जितेंद्र राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed