{"_id":"6a035f1d30986591d00c283d","slug":"even-after-two-months-no-leads-found-on-bike-snatchers-etah-news-c-163-1-eta1003-150493-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो माह बाद भी नहीं लगा बाइक छीनने वालों का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो माह बाद भी नहीं लगा बाइक छीनने वालों का सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 12 May 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलेसर। सकरौली थाना क्षेत्र के गांव मुड़समां पर दो माह पहले हुई बाइक छीनकर ले जाने की घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। दिन दहाड़े लूट की घटना का खुलासा न होने से पुलिस की सक्रियता पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
क्षेत्र के गांव मुड़समां निवासी प्रशांत कुमार 12 मार्च की दोपहर को बाइक से अपने खेत पर जा रहे थे। खेत के मोड़ पर पीछे से आ बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक में धक्का मारकर गिरा दिया। प्रशांत के जमीन पर गिरते ही उनमें से एक युवक प्रशांत की बाइक लेकर फरार हो लिया। दोनों युवकों के फरार होने पर प्रशांत के शोर मचाने पर एकत्रित हुए लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने कहा बाइक छीनकर भागने वाले युवकों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। घटना स्थल और आस पास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा न होने पर अधिक मेहनत करनी पड़ रही है।
Trending Videos