{"_id":"6a06139cfa6f458550022ac1","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-an-ht-line-sparking-uproar-etah-news-c-163-1-eta1003-150583-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एचटी लाइन की चपेट में आने \nसे किशोर की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एचटी लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत, हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 14 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के गांव अकबरपुर कोट के एक किशोर की हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने पर मौत हो गई। बुधवार की रात को आई तेज आंधी में एचटी लाइन के तार ढीले होकर लटक गए थे। गुस्साए ग्रामीणों ने किशोर की मौत के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार बताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से क्षेत्र के गांव अकबरपुर कोट निवासी विक्रांत (16) की मौत हो गई। बुधवार की रात को आई तेज आंधी के बाद विक्रांत बृहस्पतिवार की सुबह पड़ोस के गांव सदैरा में खेत पर मक्का की फसल देखने गया था। खेत से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार बुधवार की रात को आई तेज आंधी में काफी नीचे तक लटक गए। खेत पर पहुंचा विक्रांत काफी नीचे तक झूल रहे तारों की चपेट में आ गया, करंट से उसकी मौत हो गई। खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण किशोर को झुलसी हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से सरकार से मृतक किशोर के परिजन को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है। पुलिस ने मृतक शव का पोस्टमार्टम कराया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कुछ माह पहले ही बिजली की लाइन दुरुस्त कराई गई थी, बुधवार की रात को आई तेज आंधी में हाईटेंशन लाइन का एक तार ढीला होकर नीचे लटक गया। जमीन से छूता तो सप्लाई स्वत: बंद हो जाती। तार के हवा में झूलते रहने के कारण हादसा हुआ है।
अतुल कुमार, एसडीओ अलीगंज विद्युत निगम
Trending Videos