{"_id":"6a0614a2dabfeeb02709ab6c","slug":"gold-and-silver-prices-rise-bullion-market-sales-plummet-etah-news-c-163-1-eta1013-150601-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सोना-चांदी के बढ़े दाम, सराफा बाजार में बिक्री धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सोना-चांदी के बढ़े दाम, सराफा बाजार में बिक्री धड़ाम
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 14 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। प्रधानमंत्री की अपील के बाद सराफा बाजार में हलचल मची हुई है। सोने-चांदी के दाम बढ़ने से दुकानों पर सन्नाटा पसर गया है। ज्वैलर्स हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। शादी वाले घरों का बजट महंगाई ने बिगाड़ दिया है। वहीं आभूषणों की बुकिंग ले चुके सराफ भी घाटे को लेकर परेशान हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल तक बेवजह सोना नहीं खरीदने की अपील लोगों से की है। इसके बाद खलबली मची हुई है। लोग इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। लोग मान रहे हैं आने वाले समय में सोना बेहद सस्ता न हो जाए। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में सोने के दामों में करीब छह हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। चांदी ने 30 हजार रुपये से अधिक की छलांग लगाई है। बृहस्पतिवार को सोने के दाम 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहे। वहीं चांदी की कीमत 2.80 हजार रुपये प्रति किलो रही। सोना-चांदी पर महंगाई से सराफा बाजार में सन्नाटा पसर गया है।
--
प्रधानमंत्री की अपील के बाद सोने-चांदी के दाम लगातर बढ़े हैं। शादी के आभूषणों के जो आर्डर लिए थे, उनमें नुकसान होता दिखाई दे रहा है।
- अवधेश कुमार वर्मा, सराफ
-- -- --
बाजार में पहले से मंदी चल रही थी। पीएम के अपील के बाद और स्थिति बिगड़ सकती है। आने वाले समय में कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा।
राजेश कुमार गुप्ता, सराफ
--
सोने चांदी के भाव घटने बढ़ने से ग्राहक संशय में हैं। पहले से ही ग्राहक कम आ रहे थे। अब और बिक्री ठप हो गई है।
राहुल वर्मा, सराफ
Trending Videos