{"_id":"6a0612bb135aa123810db9d5","slug":"60-wheat-procurement-completed-in-the-district-department-worried-due-to-delay-in-lifting-etah-news-c-163-1-eta1002-150599-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जिले में 60 फीसदी गेहूं की खरीद पूरी, उठान में देरी से विभाग चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जिले में 60 फीसदी गेहूं की खरीद पूरी, उठान में देरी से विभाग चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 14 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। जिले के सभी 81 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की रफ्तार अब तेज दिखाई दे रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 2.25 लाख क्विंटल के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अब तक 1.36 लाख क्विंटल यानी करीब 60 फीसदी खरीद पूरी कर ली गई है। अधिकारियों का दावा है कि 15 जून तक लक्ष्य का शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि क्रय केंद्रों पर बारदाना की किसी प्रकार की कमी नहीं है। केंद्रों पर किसानों को पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि उठान में जारी देरी विभाग के लिए सिरदर्द बनी हुई है। क्रय केंद्रों पर रखा गेहूं समय से नहीं उठाया जा रहा। उठान कार्य का ठेका लिए हुए निखिल गुप्ता व जितेंद्र गुप्ता की ओर से समय पर उठान न करने के कारण लगभग 10 हजार क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा हुआ है, जिससे खराब होने का खतरा बढ़ गया है। विभागीय कर्मियों का कहना है कि मौसम विभाग लगातार बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर रहा है, ऐसे में खुले में पड़े गेहूं के भीगने की आशंका बढ़ गई है। अधिकारी चिंतित हैं कि यदि समय से उठान नहीं हुआ तो भारी नुकसान हो सकता है।
-- -- -- --
आढ़तों पर बेहतर दाम के चलते
किसान क्रय केंद्रों से दूरी बना रहे
इस बार खरीद में देरी का बड़ा कारण किसानों का क्रय केंद्रों पर न पहुंचना भी बताया जा रहा है। सरकारी केंद्रों पर गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि आढ़तों पर 2540 रुपये प्रति क्विंटल तक दाम मिल रहे हैं। किसान संतोष कुमार, राधे श्याम राजपूत, संजय का कहना है कि आढ़तों पर तौल और भुगतान की प्रक्रिया तेज रहती है, वहीं केंद्रों पर लंबी लाइनें और देरी का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से किसान बड़ी संख्या में अपना अनाज आढ़तों पर बेच रहे हैं।
-- -- -- --
15 जून तक पूरी होगी खरीद- विभाग
जिला विपणन अधिकारी सुभाष कुमार का कहना है कि खरीद की रफ्तार में तेजी आई है और उम्मीद है कि निर्धारित लक्ष्य 15 जून तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। उठान एजेंसी को निर्देश जारी करते हुए समय से गेहूं उठाने को कहा है, जिससे बारिश की स्थिति में किसी प्रकार का नुकसान न हो।
Trending Videos