सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Negligence exposed during inspection, two sanitation workers suspended

Etah News: निरीक्षण में लापरवाही उजागर, दो सफाई कर्मचारी निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 14 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Negligence exposed during inspection, two sanitation workers suspended
विज्ञापन
एटा। गांवों में चल रही सफाई व्यवस्था की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी डीपीआरओ राजकुमार मौर्य ने जैथरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धुमरी में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी अनोज प्रताप व गिरीश चंद्र ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए।
Trending Videos

गांव में बदइंतजामी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद किए गए इस निरीक्षण में नालियों में गंदगी, जलभराव व साफ-सफाई की बेहद खराब स्थिति सामने आई। हालात देखकर प्रभारी डीपीआरओ ने कड़ी नाराजगी जताई और दोनों अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रभारी डीपीआरओ ने कहा कि ग्राम पंचायतों में नियमित मॉनिटरिंग जारी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि औचक निरीक्षण आगे भी होते रहेंगे और शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed