{"_id":"6a061636cbaaea854f013b35","slug":"platelets-are-falling-in-viral-fever50-patients-are-admitted-to-the-medical-college-etah-news-c-163-1-eta1004-150567-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वायरल बुखार में गिर रहीं प्लेटलेट्स\nमेडिकल कॉलेज में 50 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वायरल बुखार में गिर रहीं प्लेटलेट्स मेडिकल कॉलेज में 50 मरीज भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 15 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। मौसम में लगातार बदलाव और बढ़ती उमस के बीच वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर वायरल बुखार से पीड़ित लोगों में प्लेटलेट्स कम होने के मामले सामने आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में 50 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। वहीं 500 से अधिक मरीजों ने मेडिसिन विभाग की ओपीडी में वायरल बुखार, पेट दर्द, डायरिया समेत विभिन्न बीमारियों को लेकर उपचार लिया।
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में बृहस्पतिवार को 500 से अधिक मरीज विभिन्न बीमारियों को लेकर उपचार लेने के लिए पहुंचे। चिकित्सकों ने लक्षण के आधार पर जांच कराई। वायरल बुखार पीड़ित मरीजों की प्लेटलेट्स कम होने पर डेंगू की भी जांच कराई गई, लेकिन एक भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव होने से तेज बुखार, शरीर में दर्द, कमजोरी, उल्टी और प्लेटलेट्स गिरने जैसी शिकायतों वाले मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। वायरल संक्रमण के कारण शरीर में कमजोरी बढ़ रही है और कुछ मरीजों की प्लेटलेट्स तेजी से कम हो रही हैं। ऐसे मरीजों को तुरंत भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। सामान्य वार्ड में कुल 50 वायरल पीड़ित और पेट दर्द के मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
इन बातों का रखें ख्यालः
- बुखार आने पर तुरंत जांच कराएं।
- चिकित्सक की सलाह के बिना दवा न लें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्का भोजन करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- रात में सोते समय मच्छरदानी या लोशन का प्रयोग करें।
-- -
Trending Videos