सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer Dies in Attack by Stray Cattle

Etah News: निराश्रित गोवंश के हमले से किसान की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 12 May 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Farmer Dies in Attack by Stray Cattle
विज्ञापन
एटा पिलुआ थाना क्षेत्र के जवाहरपुर गांव में निराश्रित गोवंश के हमले से एक किसान की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर को जब किसान अपने खेत की रखवाली कर रहा था तभी निराश्रित गोवंश ने हमला कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
Trending Videos

जवाहरपुर निवासी सुखबीर सिंह (52) मंगलवार की दोपहर करीब 3:30 बजे अपने खेत पर थे। निराश्रित जानवरों से फसल बचाने के लिए रखवाली कर रहे थे। तभी एक निराश्रित गोवंश ने उन पर अचानक पीछे से हमला कर दिया और पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे अन्य किसान और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के छोटे बेटे विकेश कुमार ने बताया कि उनके पिता रोजाना की तरह खेतों पर आवारा जानवरों की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान, निराश्रित गोवंश ने उन पर पीछे से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed