फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   FIR against four for allegedly pressuring religious conversion.

Etah News: धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में चार पर प्राथमिकी

Sat, 08 Aug 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 08 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
FIR against four for allegedly pressuring religious conversion.
अलीगंज। न्यायालय के आदेश पर थाना अलीगंज पुलिस ने मुहम्मद नगर बझैरा निवासी युवक की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। युवक ने गांव की युवती समेत चार लोगों पर फोटो-वीडियो बनाकर रुपये लेने, शादी तुड़वाने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

युवक के अनुसार उसकी पहचान युवती से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत के दौरान युवती ने कथित रूप से उसके फोटो-वीडियो बनाए और इन्हें दिखाकर समय-समय पर रुपये लिए। आरोप है कि वह उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाती रही। नौ जुलाई को युवक का विवाह कन्नौज निवासी युवती से तय था और शादी के कार्ड भी छप चुके थे। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर युवती होने वाली पत्नी के घर पहुंची और फोटो-वीडियो दिखाकर शादी तुड़वा दी।
विज्ञापन

युवक का आरोप है कि इसके बाद उससे 20 लाख रुपये देने या इस्लाम धर्म स्वीकार कर आरोपी युवती से शादी करने को कहा गया। इनकार करने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दी गई। पुलिस ने सूबी, इस्लाम, शहरोज और असलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed