{"_id":"6a77711a75463e122a00e6a7","slug":"mother-falls-while-carrying-milk-down-the-stairs-infant-slips-from-her-arms-and-suffers-burns-etah-news-c-163-1-eta1014-154712-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सीढ़ियों से दूध लेकर गिरी मां, गोद से गिरकर मासूम झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सीढ़ियों से दूध लेकर गिरी मां, गोद से गिरकर मासूम झुलसा
Sat, 08 Aug 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। छत से एक हाथ में दूध का बर्तन और गोदी में बालक लेकर सीढ़ियों से उतरते समय महिला फिसल गई। चीख सुनकर परिजन जब तक मौके पर आए, बालक के ऊपर गर्म दूध गिरने से वह झुलस गया और महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों का ही मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
कोतवाली देहात के गांव हीरापुर निवासी राम किशन ने बताया कि भाभी साधना शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे छत से उतर रही थीं। उनके एक हाथ में कमंडल के अंदर गर्म दूध और दूसरे हाथ से गोद में दो वर्षीय भतीजा रुद्र था। इस हालत में सीढ़ियों से उतरते समय उनका पैर फिसल गया और वह लुढ़कते हुए नीचे आ गिरीं। इसी बीच कमंडल का गर्म दूध रुद्र के ऊपर गिरने से वह झुलस गया। भाभी भी गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख सुनकर परिजन मौके पर आए और दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद साधना को सर्जिकल और रुद्र को बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। फिलहाल दोनों की सेहत में सुधार हुआ है।