फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Selected principals to assume charge in 11 aided schools; education system set to improve.

Etah News: 11 एडेड विद्यालय में चयनित प्रधानाचार्य संभालेंगे कार्यभार, सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था

Sat, 08 Aug 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 08 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Selected principals to assume charge in 11 aided schools; education system set to improve.
एटा। जिले के सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में लंबे समय से रिक्त चल रहे प्रधानाचार्यों के पदों पर अब तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज ने विज्ञापन संख्या-03/2013 के तहत प्रधानाचार्य वर्ग-01 के लिए जारी पैनल सूची के आधार पर जिले के 11 चयनित प्रधानाचार्यों के नाम घोषित किए हैं।
विज्ञापन

पैनल जारी होने के बाद अब रिक्त पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती की जाएगी। पैनल के अनुसार लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज जैथरा में गिरिराज सिंह, किसान इंटर कॉलेज धिरामई में मनोज कुमार मिश्रा, श्री गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज जैथरा में मनोज, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज निधौली कलां में नीतू यादव, एलपीएसएस इंटर कॉलेज अचलपुर में देवी प्रसाद गुप्ता, आदर्श इंटर कॉलेज जलेसर में करुणाशंकर मिश्रा और विद्या निकेतन इंटर कॉलेज वाहनपुर में मनोज कुमार तिवारी का चयन हुआ है।
विज्ञापन

इसी तरह आदर्श इंटर कॉलेज उम्मेदपुर में बनवारीलाल, गौतमबुद्ध इंटर कॉलेज अलीगंज में योगेंद्र, श्री रामचंद्र नंबरदार हाईस्कूल में लोकेश कुमार पालीवाल और उल्फतराय इंटर कॉलेज खेड़ा बसुंधरा में ओमप्रकाश पांडेय को प्रधानाचार्य पद पर चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानाचार्य का पद फिर हुआ रिक्त
नगर पंचायत मिरहची स्थित एकमात्र सहायता प्राप्त विद्यालय राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जिन्हैरा में कार्यरत प्रधानाचार्य राजकुमार परमार का चयन आगरा में हो जाने के चलते यहां का प्रधानाचार्य पद फिर रिक्त हो गया है। अब विद्यालय का कामकाज उप प्रधानाचार्य मोहनलाल संभालेंगे। विभागीय स्तर पर अन्य रिक्त पदों पर भी पैनल के अनुसार तैनाती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।





जिले के 11 एडेड विद्यालयों की सूची जारी हुई है। सूची अभी तक कार्यालय में प्राप्त नहीं हुई है। सूची मिलने के बाद नियमानुसार प्रधानाचार्यों को कार्यभार दिया जाएगा।
- डॉ. इंद्रजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed