सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rural sanitation workers staged a protest after their grievances remained unresolved.

Etah News: समस्याओं का समाधान नहीं होने पर ग्रामीण सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 12 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers staged a protest after their grievances remained unresolved.
मंगलवार को कलेक्ट्रेट ​स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी लंबित मांगों के समाधान के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजकुमार मौर्य को सौंपा।
Trending Videos

संघ के जिला अध्यक्ष कमल कुमार वाल्मीकि ने बताया कि कर्मचारियों ने 5 मई को मांगों से संबंधित प्रार्थनापत्र जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपा था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में कर्मचारियों ने मंगलवार को धरना दिया। महासचिव ओमवीर सिंह ने बताया कि पंचायती राज विभाग में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से जुड़े स्थापना पटल का विभाजन कर दो अलग-अलग बाबुओं को चार्ज दे दिया गया है। इससे कर्मचारियों को निरंतर परेशानियों और शोषण का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन, एसीपी और स्थानांतरण से संबंधित फाइलें लंबे समय से लंबित पड़ी हैं। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों को तत्काल प्रभाव से नहीं माना गया तो समस्त ग्रामीण सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर राधारचन शर्मा, राहुल कुमार, अमित कुमार, जय कुमार, गंगा सागर, धर्मेंद्र नागर, बृजेश, राजश्री, मोनिका, सरिता, सपना, रोक्सी, उर्मिला देवी, सुमित, जावेद सहित सफाई कर्मचारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed