{"_id":"6a0360a744187f33fe0755b3","slug":"special-language-camps-will-begin-in-schools-starting-today-etah-news-c-163-1-eta1004-150473-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आज से विद्यालयों में लगेंगे विशेष भाषा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आज से विद्यालयों में लगेंगे विशेष भाषा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 12 May 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अपनी मनपसंद भारतीय भाषा सीखने का अवसर मिलेगा। इसके लिए ग्रीष्मकालीन भारतीय भाषा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों में विभिन्न भारतीय भाषाओं के प्रति रुचि विकसित करना है।
जिले के सभी 1691 परिषदीय विद्यालयों तथा 8 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बुधवार से 19 मई तक विशेष भाषा शिविर लगाए जाएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी के जारी निर्देशों के अनुसार शिविरों में विद्यार्थियों को भाषा सीखने के साथ-साथ संबंधित प्रदेशों की संस्कृति, लोक परंपराओं, अभिवादन शैली और सामाजिक मूल्यों से भी परिचित कराया जाएगा। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि महानिदेशक के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
Trending Videos