{"_id":"6a035f4f3e040c7d9f015a8f","slug":"students-disappointed-over-cancellation-of-neet-paper-etah-news-c-163-1-eta1004-150499-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नीट पेपर रद्द होने से छात्र मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नीट पेपर रद्द होने से छात्र मायूस
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 12 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। नीट का पेपर रद्द होने के बाद छात्रों में मायूसी छा गई है। छात्रों ने इसको लेकर नाराजगी व्यक्त की है। परीक्षा देने के बाद उन्हें अपने परिणाम आने का इंतजार था लेकिन पेपर रद्द होने से उनके महीनों की मेहनत और भविष्य की योजनाओं को गहरा झटका लगा है। छात्रों का कहना है कि पेपर रद्द होने से उन्हें अब फिर से परीक्षा देनी पड़ेगी। वहीं पेपर रद्द होने जैसी घटनाओं से छात्रों का मनोबल भी टूटता है। उनके कीमती समय की बर्बादी होती है। कोटा की भीषण गर्मी और घर से दूर रहकर दिन-रात एक कर परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन व्यवस्था की खामियों के कारण अब फिर से अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई है। छात्र व परिजन ने सरकार से मांग की है कि पेपर लीक मामले के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और भविष्य में पारदर्शी तरीके से दोबारा परीक्षा आयोजित कराई जाए।
राजस्थान के कोटा में रहकर नीट की कठिन तैयारी की। अपने बेहतर परिणाम की उम्मीद थी। लेकिन जैसे ही मंगलवार को परीक्षा रद्द होने की सूचना मिली, जिससे महीनों की मेहनत और भविष्य की योजनाओं को गहरा झटका लगा है। - आर्थिक चौधरी, महावीर गंज, जलेसर
नीट का पेपर रद्द होने के बाद बहुत बड़ा दुख हुआ है। पेपर रद्द होना बहुत बड़ी गंभीर समस्या है। काफी मेहनत करने के बाद जब परिणाम आने का इंतजार कर रहे हों और फिर पेपर रद्द कर दिया। इससे बहुत बड़ा झटका लगता है। - कौसतुक कुमार, अलीगंज
Trending Videos